फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

शराबी पति ने हमला कर पत्नी को किया बेसुध, फिर गांव किरमिच के नजदीक नहर में धकेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
शराबी पति द्वारा पहले पत्नी पर हमला करने और इसके पश्चात बेसुध हालत में गांव किरमिच के नजदीक नहर में धकेलने का मामला सामने आया है। नहर की पटरी के नजदीक सैर कर रहे ग्रामीणों ने डूबती विवाहिता को बाहर निकाला और उपचार के लिए गांव किरमिच के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, जिसके बाद चिकित्सकों ने विवाहिता को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के बयान दर्ज कर आरोपी पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पटियाला के गांव लौट निवासी विवाहिता के भाई मनजीत सिंह ने बताया कि छह वर्ष पहले उसकी बहन मनदीप कौर की शादी गांव बगथला निवासी कर्णबीर सिंह के साथ हुई थी। उसी समय से कर्णबीर सिंह उसकी बहन के साथ शराब पीकर हमेशा झगड़ा करता था। आरोप लगाया कि शुक्रवार रात को भी कर्णबीर ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। इसके बाद शनिवार रात को फिर शराब पीकर मनदीप कौर पर डंडों से हमला किया। सिर में चोटें आने से वह बेसुध हो गई। विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि कर्णबीर सिंह ने रविवार सुबह उसकी बहन को गांव किरमिच के नजदीक नहर में धकेल दिया। वहां सैर करने पहुंचे ग्रामीणों ने मनदीप कौर की जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे गांव किरमिच के सरपंच ओमप्रकाश ने मनदीप को गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मनजीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन की सास राजविंद्र कौर ने सुबह करीब तीन बजे कॉल कर मनदीप कौर की घर से लापता होने की सूचना दी, जिसके बाद वे गांव बगथला पहुंचे और पूछताछ की तो राजविंद्र कौर ने उन्हें गुमराह किया। पीड़िता ने पुलिस को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

केयूके थाना से जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति कर्णधीर सिंह और सास राजविंद्र कौर के खिलाफ धारा 34, 307 और 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीध्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed