फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

घर में घुसकर जानलेवा हमले करने के आरोप में महिला सहित पांच नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
गांव कनीपला ने जबरन घर में घुसकर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अरविंद कुमार वासी कनीपला ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह मेहनत मजदूरी करता है। रविवार को वह अपने घर में बैठा था। इसी दौरान किशन कुमार दीवार से कूदकर उसके घर में आया गया। उसके बाद साजन, राजेश कुमार, देवराज और निर्मला भी आ गए। आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने उस पर सरिए से सिर पर वार किया, जिससे वह वहीं गिर गया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसे उसकी पत्नी ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथाना में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर होने के चलते उसे एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर कृष्ण, साजन, राजेश, देवराज और निर्मला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एएसआई महिंद्र पाल सिंह को सौंपी है। जांच अधिकारी महिंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रंजिश है, जिसके चलते मारपीट हुई है। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed