फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

अलग-अलग जगह से दो बाइक व एक्टिवा चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
अलग-अलग जगह से चोर दो बाइक सहित एक स्कूटर चुरा ले गए। पिहोवा के चक्रपाणी मोहल्ला वासी रिंकू शर्मा ने सिटी थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपनी बाइक सरस्वती मंदिर चौक के पास खड़ी की थी। थोड़ी देर के बाद जब वह वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। गांव अंटेहड़ी वासी बलजीत सिंह ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नए बस अड्डे के सामने दुकान है। सुबह 9 बजे उसने अपना स्कूटर दुकान के बाहर खड़ा किया था। करीब 12 बजे जब उसने देखा तो स्कूटर गायब था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सेक्टर-5 वासी संत लाल ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह सुबह साढ़े पांच बजे देवीलाल पार्क में घूमने के लिए गया था। वह सैर कर वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed