फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

चाकू मारकर घायल करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
एक माह पहले चाकू मारकर व्यक्ति को घायल करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह वासी डेरा बाजीगर शाहाबाद को जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि 11 जून को विक्रम वासी स्टेशन माजरी शाहाबाद ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 10 जून को वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर मार्केट जा रहा था। जलेबी पुल के पास पहुंचने एक बाइक उनकी स्कूटी के साथ टकरा गई थी। इस बात को बाइक सवार युवक उनके साथ झगड़ा करने लगे थे। मारपीट करते हुए युवकों ने उसके सिर पर चाकू और डंडे से हमला करके घायल कर दिया था। शोर सुनकर काफी लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल दाखिल कराया गया था। बयान पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने 21 जून आरोपी मनोज, 25 जून आरोपी खजान सिंह व 14 जुलाई को तीसरे आरोपी गगनदीप सिंह को गिरफ्तार करके तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed