फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

घर में घुसकर दो बहनों पर हमला, 6 पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
थाना शाहाबाद के अंतर्गत पुलिस ने घर में घुस कर दो बहनों से मारपीट करने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जैलदार कॉलोनी निवासी युवती ने कहा कि वह और उसकी बहन रात के समय अपने घर पर काम कर रही थी। इसी बीच एक अज्ञात महिला उनके घर के अंदर आ घुसी और गाली-गलौज करने लगी। उसकी छोटी बहन ने उसका विरोध किया और अपने घर का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन तभी बाहर खड़े द्रौपदी, बलविंद्र, रेनू, प्रवीण, अनीता व सोनिया सहित कुछ अज्ञात लोग उनके घर के अंदर जबरदस्ती घुस आए और कहने लगे कि आज इनका किडनैप कर लेते हैं और बेच देंगे।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि इन सब आरोपियों ने मिलकर उनके घर के अंदर जबरदस्ती प्रवेश किया और उन्हें बालों से पकड़कर घर से बाहर खींचकर अपहरण करने का प्रयास किया। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने लोहे की रॉड, चाकू, छुरियां और मेटल की बोतल से उनकी पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसकी बहन को काफी चोटें आईं और उसने घर के अंदर भागकर जान बचाई। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को भी चोटें पहुंचाई। शिकायत में कहा गया कि सभी आरोपियों ने काफी देर तक उनके घर की रेकी की। इसके पश्चात सोची समझी साजिश के तहत उन्होंने इस वारदात को बेखौफ तरीके से अंजाम दिया। शिकायत में कहा गया कि यह सब लड़ाई-झगड़ा द्रौपदी ने एक महिला पुलिस अधिकारी की शय पर किया है। मार पिटाई का शोर सुनकर उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बीच बचाव कराया। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने कई युवक पहले से तैयार कर रखे थे जो उन पर हमला करने उपरांत आरोपियों को लेकर फरार हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed