फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
चाकू से जानलेवा हमला करके घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि विक्रम वासी स्टेशन माजरा ने थाना शाहबाद पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 10 जून को वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर मीना मार्केट से जा रहे थे। जैसे ही वह लोग जलेबी पुल के पास पहुंचे तो बाइक पर आ रहे 2/3 युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और गाली गलौज करने लगे थे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उस पर डंडे व चाकू से उसके सिर पर कई जगह वार करके गंभीर चोट पहुंचाई थी। जब लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे थे। बयान पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी मनोज वासी शाहबाद को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया तथा जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed