फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Create victorious candidates authorized worker: Abhay Chautala

अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाएं कार्यकर्ता : अभय

Mon, 14 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Mon, 14 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और इनेलो के वरिष्ठ नेता विधायक अभय चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर जिला परिषद चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की मदद करें।
विज्ञापन


वह कुरुक्षेत्र जिले में जिला परिषद की चेयरमैनी इनेलो को मिलने की परंपरा को भी कायम रखें। अभय चौटाला पंजाबी धर्मशाला में रविवार को जिले के इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


जिला परिषद के चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी तय करने के लिए बुलाई गई बैठक को में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव भाईचारे के चुनाव हैं।

पार्टी द्वारा कुरुक्षेत्र जिले के लिए प्रभारी बनाए गए अभय चौटाला ने कहा कि जिला परिषद के जिन वार्डों में एक से अधिक कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आपस में सहमति बना लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि वे ऐसा नहीं करेंगे तो नेता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की राय लेकर प्रत्याशी तय किए जाएंगे। कुरुक्षेत्र के जिला परिषद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा एक या दो दिन में जारी कर देंगे।

अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो ने निर्णय लिया था कि यदि कांग्रेस और भाजपा सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे तो इनेलो भी अपने प्रत्याशियों को सिंबल देगी। अब कांग्रेस और भाजपा चुनाव मैदान छोड़कर गई हैं। इसलिए जिला परिषद चुनाव में इनेलो अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।

उन्होंने कहा कि इनेलो में कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं है। बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक शेरवाल, बूटा सिंह लुखी, जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, ओमप्रकाश हथीरा, रणबीर किरमिच, कर्ण सिंह इशहाक, माया राम चंद्रभानपुरा, सुभाष पलवल, विक्रम तंवर लुखी, धर्मपाल चौधरी, शैलेंद्र मिर्जापुर, बलजिंद्र सिंह बब्बू, विक्रम चक्रपाणि, अशोक गुप्ता सहित अनेक इनेलो नेता उपस्थित थे।


चुनाव टालने का प्रयास कर रही भाजपा : अरोड़ा
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा और पिहोवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधू ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव टालने का प्रयास कर रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में फूट डालने के लिए ही शैक्षणिक योग्यता की शर्त लगाई गई है। प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल है। भाजपा और कांग्रेस के बैनर पर कोई भी चुनाव नहीं लड़ रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed