{"_id":"f367ec1ce7ade1ca9d5132f8eb5fa2e1","slug":"craft-mela-start-with-mantr-chanting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रोच्चारण के साथ क्राफ्ट मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रोच्चारण के साथ क्राफ्ट मेला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रोच्चारण के बीच कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह 2015 के राज्य
विज्ञापन
स्तरीय क्राफ्ट मेले का शुभारंभ शुक्रवार को देर शाम ब्रह्मसरोवर पर शुरू
हो गया।
इसका उद्घाटन अंबाला मंडल की आयुक्त नीलप प्रदीप कासनी ने किया। क्राफ्ट मेले के पहले दिन कच्ची घोड़ी और विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों के लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस मेले में देशभर से डीआरडीए के सेल्फ हेल्प ग्रुप के 200, एनजेडसीसी के 75 और केडीबी की तरफ से निजी दुकानदारों ने 200 स्टॉल लगाए हैं। क्राफ्ट मेला 11 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा।
ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर शुक्रवार को देर शाम अंबाला मंडल की आयुक्त नीलम प्रदीप कासनी पहुंची। उन्होंने मुख्यद्वार पर मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर गीता जयंती के क्राफ्ट मेले का उद्घाटन किया। मंडल आयुक्त ने सबसे पहले क्राफ्ट मेले का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने मेले में आए शिल्पकारों से बातचीत की और उनकी कला के बारे में जाना। उन्होंने एनआईसी द्वारा मेक इन इंडिया वर्कशॉप का भी अवलोकन किया। उपायुक्त सीजी रजीनिकांतन ने स्टाल के बारे में उन्हें बताया। आयुक्त ने ओपन जीप में सवार होकर पूरे क्राफ्ट मेले का दौरा किया।
इस ओपन जीप के सामने कच्ची घोड़ी के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उतराखंड आदि राज्यों से कलाकारों ने नृत्य करते हुए अगुवाई की। इस मौके पर केडीबी की सीईओ डॉ. पूजा भारती, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन, एडीसी प्रभजोत सिंह, डीआईपीआरओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
देश की संस्कृति का फायदा उठा रहा विश्व : कासनी
अंबाला मंडल की आयुक्त एवं केडीबी सदस्य सचिव नीलम प्रदीप कासनी ने कहा देश की धनवान संस्कृति का फायदा दुनिया उठा रही है। लेकिन, देश के लोग ही इसका लाभ नहीं ले पा रहे। देश और प्रदेश की संस्कृति का ज्ञान पवित्र ग्रंथों में है। इन ग्रंथों में शामिल गीता का ज्ञान देने के लिए पहली बार गीता जयंती समारोह को प्रत्येक जिले में मनाने का निर्णय लिया गया है। गीता वह पवित्र ग्रंथ है, जो संपूर्ण मानव को जीवन जीने की शैली सिखाती है।
आयुक्त ने बनाई पेंटिंग
अंबाला मंडल की आयुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने राष्ट्रीय पेंटर कैंप में अपने हाथों से लाल रंग से गीता जयंती समारोह 2015 लिखा और शंख की तस्वीर भी बनाई। आयुक्त ने इस पेंटिंग के नीचे अपने हस्ताक्षर भी किए।
अधिकारियों को देख पहनी लाइफ जैकेट
गीता जयंती समारोह के दौरान लग रहे क्राफ्ट मेले में केडीबी ने ब्रह्मसरोवर में बोट्स और तैराकों की टीम तैनात की है। देर शाम जब मेले का शुभारंभ हुआ तो ये बोट चालक बिना लाइफ जैकेट के ही ब्रह्मसरोवर में घूम रहे थे। उन्होंने जैसे ही अधिकारियों को देखा, तो लाइफ जैकेट पहन ली और बोट को भी मध्य में ले गए।