{"_id":"3e9f7381c06df3fdfa37383c90e9d382","slug":"cows-being-given-to-destitute-radium-strip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा गायों को पहनाई जा रही रेडियम पट्टी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा गायों को पहनाई जा रही रेडियम पट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसहारा गायों को सड़क हादसों से बचाने के लिए हर हर महादेव रुग्ण गोशाला ने पहल की है। गोशाला के सदस्य शहर में घूम रहीं ऐसी गायों के गले में रेडियम की पट्टी पहनाएंगे। अभियान की शुरुआत दक्षिणाकाली पीठ के महंत बंसी पुरी ने गाय को पट्टी पहनाकर की। गोशाला के प्रधान पराग धवन ने बताया कि रात को सड़क पर अकसर अंधेरा होने के कारण वाहन चालक इन गायों से टकरा जाते थे।
विज्ञापन
इससे गाय तो चोटिल होती ही थी। दो पहिया वाहन चालक भी जख्मी हो जाते थे। बड़े वाहन तो टकराने के बाद गायों की जान तक ले लेते थे। अब सभी गायों के गले में रेडियम की पट्टी पहनाई जाएगी। रात के अंधेरे में यह पट्टी चमकेगी तो वाहन चालक पहले से ही अलर्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
इस कार्य को पूरा करने के लिए समिति की ओर से राजेश गर्ग, विनोद शास्त्री, संदीप कुश, सुमित मखीजा, काका अत्री, श्याम सैनी, दीपक कौशिक, सुकेश तनेजा, अमित बहल, पवन, लवली, धीरेंद्र बंसल, विशांक गुप्ता, भूदेव, ललित, अज्जी, अनिल, वरूण धवन, कर्ण अत्री, छोटू आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन