फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   covid-19 test in kurukshetra

विधायक सुधा के संपर्क में आने वाले लोग अस्पताल पहुंच करवा रहे कोविड-19 टेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
covid-19 test in kurukshetra
थानेसर विधायक सुभाष सुधा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके के संपर्क में आने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुईं हैं। विधायक सुधा के संपर्क में आने वाले लोग खुद एलएनजेपी अस्पताल पहुंच अपना कोविड-19 टेस्ट करवा रहे हैं। वीरवार को भी विधायक के बड़े भाई रमेेश सुधा व भतीजे सुरेंद्र का भी सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अब तक विधायक के संपर्क में आए करीब 30 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 21 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, लेकिन विधायक के संपर्क में आए दो युवकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलएनजेपी अस्पताल के आईसोलशन वार्ड में दाखिल किया गया है। बताया गया है कि इन दोनों बुखार भी है, जिसके चलते दाखिल किया गया है। वहीं जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र में बुधवार केे चार नये केस सामने आए है, जबकि एक मरीज ठीन होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 104 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 133 कोरोना वायरस के सैंपल पॉजिटिव आ चुके हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 11हजार 795 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 11 हजार 126 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कहा कि शाहाबाद वार्ड नंबर 12 से 24 वर्षीय व्यक्ति और शाहाबाद के अरूप नगर से 21 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा लाडवा के गांव बडाचपुर से 22 वर्षीय युवक और कुरुक्षेत्र के एक मोहल्ला से 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें से 3 की हिस्ट्री दिल्ली की बताई जा रही है और कुरुक्षेत्र से 34 वर्षीय युवक की हिस्ट्री रोहतक से बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि अरुप नगर से 21 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2576 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 159 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है तथा 68 को होटल में क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि 9 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, 16 मरीजों को हिरमी कोविड केयर सेंटर, मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में 1, कल्पना चावला में 1, गुरुकुल नीलोखेड़ी में 1 व 1 व्यक्ति को घर में ही आईसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के 669 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 133 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 29 एक्टीव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed