फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   corona : one death in and 40 case found in kurukshetra

कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए अब जिला स्वास्थ्य विभाग जिले में करेगा सीरो सर्वे, छह नोडल अधिकारी नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona : one death in and 40 case found in kurukshetra
जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस की चपेट में आए 40 नये मरीज सामने आए हैं, वहीं एक कैलाश नगर निवासी 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह बुजुर्ग महिला पिछले कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थी। उपचार के दौरान महिला को सांस की दिक्कत थी, जबकि 39 मरीजों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 769 तक पहुंच गया है। जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सीरो सर्वे की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्र में सीरो सर्वे करने के लिए उप सिविल सर्जन डा. शैलेंद्र खांबरा, डा. आरके सहाय, डा. सुदेश सहोता, डा. अनुपमा सैनी, डा. संदीप अग्रवाल और डा. रमेश सभ्रवाल को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। मंगलवार को छह उप सिविल सर्जन प्रशिक्षण भी दिया गया, जिनके निर्देशन में तीन-तीन स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गठित की गई है, जो शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सीरो सर्वे करेगी। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र से 500 और शहरी क्षेत्र से 350 का रैंडमली सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस सर्वे को अगस्त के अंमित दिनों तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सीएचसी मथाना, बीड मथाना, किशनपुरा, सीएसची बाबैन के तहत बाबैन, संगुर, महूखेड़ी, पीएचसी ठसका मीराजीं के अंतर्गत ठसका, हरिगढ़ व भौरख, सीएचसी लाडवा के अंतर्गत लाडवा बरोट व जैनपुर, यूपीएचसी कृष्ण नगर गामड़ी, यूपीएचसी मोहन नगर के अंतर्गत मोहन नगर और यूपीएचसी माजरी मोहल्ला के अंतर्गत माजरी मोहल्ला व सेक्टर-5 से सैंपल लिये जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त से जिलेभर में चयनित क्षेत्रों में सीरो सर्वे शुरू किया जाएगा। सीरो सर्वेक्षण में व्यक्तिगत रूप से समूहों की जांच की जाएगी, ताकि महामारी के फैलाव का पता लगाया जा सके। इस जांच से कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति को बेहतर समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

40 मरीज नये कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 769
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 39 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 40 नए केस सामने आए है। कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 453 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अब तक 25542 में से 24150 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 769 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 453 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 12 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 304 एक्टीव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज
कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 40 नए केस सामनें आएं है, जिनमें गांव अंटेड़ी से 9 वर्षीय बच्ची, बीड़ मंगोली से 24 वर्षीय महिला, लाडवा के एक बैंक से 53 वर्षीय व्यक्ति, बजीदपुर से 75 वर्षीय महिला, पिहोवा पेपर मिल से 33 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय व्यक्ति, 23 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा पुरानी गऊशाला के पास से 45 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती, पिहोवा से 19 वर्षीय युवक, नंद कालोनी से 48 वर्षीय व्यक्ति, 69 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय व्यक्ति, गुरुनानक कालोनी पिहोवा 29 वर्षीय व्यक्ति, गांधी नगर पिहोवा से 26 वर्षीय व्यक्ति, झांसा से 47 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति, झांसा से 75 वर्षीय व्यक्ति, 23 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के धूलगढ़ से 65 वर्षीय महिला, लाडवा के बण से 40 वर्षीय व्यक्ति, बहलोलपुर से 80 वर्षीय महिला, लाडवा के एक अस्पताल से 23 वर्षीय युवक, गांव लंडी 25 वर्षीय महिला, गांव झांसा से 37 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, इस्माईलाबाद से 6 वर्षीय बच्चा शामिल है।
इन 39 मरीजों को अस्पताल से किया डिस्चार्ज
39 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें भीम कालोनी से 27 वर्षीय व्यक्ति, कीर्ति नगर से 30 वर्षीय व्यक्ति, बीएनसी पिपली से 28 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय व्यक्ति, 6 वर्षीय बच्ची, 3 वर्षीय बच्चा, गांव बण से 22 वर्षीय युवती, लाडवा वार्ड 2 से 22 वर्षीय युवती, कालीरोणो से 22 वर्षीय युवक, विश्वनगर से 31 वर्षीय व्यक्ति, हुडा शाहबाद से 14 वर्षीय युवती, 48 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय व्यक्ति, रामनगर शाहबाद से 24 वर्षीय युवक, सैक्टर 3 से 70 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद रत्नगढ़ से 24 वर्षीय व्यक्ति, शेखों वाला मौहल्ला से 44 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, हरिगढ़ से 45 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा वार्ड 12 से 33 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय व्यक्ति, 14 वर्षीय युवक, 1 वर्षीय बच्ची, लाडवा वार्ड 6 से 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव तंगौर से 34 वर्षीय महिला, केयूके कैंपस से 40 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा वार्ड 8 से 39 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय व्यक्ति, 14 वर्षीय युवती, 14 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवक, सुभाष नगर शाहाबाद से 25 वर्षीय युवती, लाडवा वार्ड 2 से 15 वर्षीय युवती, कुरुक्षेत्र से 34 वर्षीय व्यक्ति, 31 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2904 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 488 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन किया गया है तथा 67 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 25542 सैंपलों में से 24150 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed