{"_id":"6435c521661098c4700e16e7","slug":"corona-infected-patient-died-six-new-cases-found-kurukshetra-news-c-18-1-88726-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत, छह नए मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत, छह नए मामले मिले
Wed, 12 Apr 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। छह नए लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिकवर होने पर एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद जिला अस्पताल में लापरवाही बरती जा रही है। मरीजों और तीमारदारों द्वारा न तो मास्क पहना जा रहा न ही दो गज की दूरी के नियम पालन किया जा रहा है।
सोमवार को मॉक ड्रिल के दौरान सीएमओ डॉ सुखबीर सिंह भी यह देखकर हैरान रह गए थे। उन्होंने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को नियमों का पालन के कड़े निर्देश दिए थे। लेकिन मंगलवार को भी इन आदेशों का खास असर नहीं दिखा और भीड़ सोमवार की तरह ही उमड़ी रही। अधिकतर लोगों के चेहरे पर मास्क भी नहीं था।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अब तक जिले में 7610 92 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 27436 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुरुक्षेत्र में अब 28 सक्रिय केस हैं। जिले में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 790438 में से 761092 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
सीएएमओ के मुताबिक पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.43 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.53 पर है। जिले में कोरोना पॉजिटिव 27 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और एक मरीज को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 28 है। अब तक 27873 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अब तक 27436 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा अब तक कोरोना पॉजिटिव 409 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।