फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   corona 33 new case found and one death in kurukshetra

33 नये मरीजों के साथ आंकड़ा पहुंचा 1011, लगातार दूसरे दिन महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
corona 33 new case found and one death in kurukshetra
जिले में दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, वहीं मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को 33 नये संक्रमित मरीजों के साथ एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन 52 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। अब तक जिले में कोरोना वायरस की चपेट में आए 19 मरीजों की मौत हो चुकी है और अब तक कुरुक्षेत्र में 1011 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 619 मरीज कोरोना को मात देकर सकुशल अपने घर वापसी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक 373 मरीज कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र जिला में शाहाबाद की जिस 52 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हुई है। वह 14 अगस्त को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल हुई थी, जिससे शुगर, बीपी और निमोनिया की भी शिकायत थी। तबीयत बिगड़ने पर महिला की गत दिवस मुलाना अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र से 28 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हो गई है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 33 नये केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 619 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। बताया कि अभी तक लिए गए 28196 में से 26293 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उन्होंने मंगलवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 33 नए केस सामनें आएं है, जिनमें ठसका मीरांजी से 46 वर्षीय व्यक्ति, 14 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, सेक्टर 3 से 53 वर्षीय महिला, गांव जिरबड़ी से 32 वर्षीय व्यक्ति, विष्णु कालोनी से 40 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती, 17 वर्षीय युवती गांव कमोदा से 23 वर्षीय युवक, लक्ष्मण कॉलोनी से 63 वर्षीय महिला, झांसा रोड़ से 38 वर्षीय महिला, पारस एन्कलेव झांसा रोड़ 45 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय युवती, 13 वर्षीय युवती, लक्ष्मण कालोनी से 34 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, टेगौर कालोनी से 26 वर्षीय व्यक्ति, अंटेड़ी से 44 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, डेरा संता सिंह से 35 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 10 से 52 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद हुडा 26 वर्षीय युवती, 27 वर्षीय युवक, नंद कालोनी पिहोवा से 63 वर्षीय महिला, शीला नगर से 85 वर्षीय व्यक्ति, भगवान नगर से 62 वर्षीय महिला, कृष्णा नगर गामड़ी से 64 वर्षीय महिला, पिहोवा के एक निजी स्कूल से 50 वर्षीय महिला, गांव भट्टमाजरा से 70 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव कलसा भाना से 80 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

इन मरीजों को किया डिस्चार्ज
कुरुक्षेत्र जिला से 27 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें बेरथला से 31 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 36 वर्षीय महिला, पिहोवा फौजी प्लांट से 30 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, संधौली से 31 वर्षीय व्यक्ति, घमूरखेड़ी से 9 वर्षीय बच्चा, 30 वर्षीय महिला, पिहोवा से 68 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र से 48 वर्षीय व्यक्ति, पिपली से 46 वर्षीय व्यक्ति, बीड़ पिपली से 46 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर से 24 वर्षीय महिला, आकाश नगर से 57 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, गुरुनानक कालोनी पिहोवा से 32 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा मिस्त्री फार्म से 61 वर्षीय व्यक्ति, बीबीपुर से 38 वर्षीय युवक, पिहोवा से 30 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा मुल्तानी कालोनी से 19 वर्षीय युवती, वशिष्ठ कालोनी से 49 वर्षीय व्यक्ति, निट से 21 वर्षीय युवती, कुरुक्षेत्र से 18 वर्षीय युवक, लक्ष्मण कालोनी से 35 वर्षीय महिला, शाहबाद पुलिस स्टेशन से 36 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 2 से 45 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2913 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 539 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 25 को होटल में क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 28196 में से 26293 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 1011 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 619 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 619 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 19 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 373 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed