फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Copper wire stolen from transformer of hospital under construction, case registered

निर्माणाधीन अस्पताल के ट्रांसफार्मर से कॉपर तार चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Copper wire stolen from transformer of hospital under construction, case registered
पिहोवा (कुरुक्षेत्र)। अरुणाय रोड पर बन रहा 50 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ कि चोरी के मामले भी सामने आने लगे है। 1 जून को चोर अस्पताल में लगे ट्रांसफार्मर से करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने ट्रांसफार्मर के कई हिस्से भी क्षतिग्रस्त कर दिए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एंड बीआर के जेई अमित कुमार ने थाना सदर पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि 1 जून की रात को चोर अरुणाय रोड पर निर्माणाधीन अस्पताल के ट्रांसफार्मर से कॉपर तार चुरा ले गए। कॉपर चोरी करने के लिए आरोपियों ने ट्रांसफार्मर को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे विभाग को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मालूम हो अरुणाय रोड पर 50 बेड के सब डिविजनल अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस अस्पताल को 30 मई तक शुरू करने के दावे खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने किए थे मगर एक महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी अस्पताल का काम पूरा नहीं हो सका है। जब मामले ने तूल पकड़ा तो स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में निर्माणाधीन अस्पताल में कोविड केयर सेंटर स्थापित कर दिया तथा कुछ स्टाफ की नियुक्ति भी कर दी। वहीं जिस ट्रांसफार्मर से सामान चोरी हुआ है वह ट्रांसफार्मर भी 10-15 दिन पहले ही लगाया गया था, जिसमें से अभी तक अस्पताल को कनेक्शन नहीं किया गया था। जानकारी के मुताबिक विभाग ने करीब पांच लाख रुपये फीस भरकर बिजली निगम से बिजली कनेक्शन शुरू करने का आवेदन किया था। इसके बाद अस्पताल में ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन अभी इस ट्रांसफार्मर को शुरू भी नहीं किया गया था कि चोरों ने अस्पताल के ट्रांसफार्मर को निशाने बनाते हुए उसे क्षतिग्रस्त करके कीमती सामान चोरी कर लिया। हालांकि इस निर्माणाधीन अस्पताल में अभी अस्थायी तौर पर बिजली चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed