फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Controversy over victory of Sarpanch candidate by two votes in Dayalpur village of Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: दो वोटों के अंतर से हुई जीत, हो गया विवाद, हारे उम्मीदवार के सैंकड़ों समर्थक पहुंचे SDM कार्यालय

Sun, 13 Nov 2022 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 09:19 PM IST
सार

रविवार होने के कारण आरओ एसडीएम कपिल शर्मा से समर्थकों की मुलाकात नहीं हो सकी। जिस पर उम्मीदवार गुरविंद्र सिंह विक्की ने फोन पर एसडीएम कपिल शर्मा से बातचीत की।

विज्ञापन
Controversy over victory of Sarpanch candidate by two votes in Dayalpur village of Kurukshetra
तहसील कार्यालय के बाहर रोष जताते गुरविन्द्र सिंह व उनके समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र में ग्राम पंचायत दयालनगर में दो वोटों से हुई प्रत्याशी की जीत पर विवाद थमा नहीं है। पराजित हुए उम्मीदवार के समर्थकों ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए 12 नवंबर की रात को जहां 35 मिनट तक अरूप नगर झांसा रोड बाधित रखा, वहीं रविवार को सैकड़ों की संख्या में समर्थक तहसील कार्यालय पहुंच गए।

विज्ञापन


रविवार होने के कारण आरओ एसडीएम कपिल शर्मा से समर्थकों की मुलाकात नहीं हो सकी। जिस पर उम्मीदवार गुरविंद्र सिंह विक्की ने फोन पर एसडीएम कपिल शर्मा से बातचीत की। एसडीएम ने गुरविंद्र सिंह विक्की को सोमवार को मिलने का समय दिया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत दयालनगर में पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ने दो वोट से जीत दर्ज की है, जबकि गुरविंद्र सिंह विक्की को दो वोट से हार मिली है। जिस पर उम्मीदवार गुरविंद्र सिंह विक्की व उसके समर्थकों का कहना है कि मतदान के दिन करीब 3.15 बजे उनके बूथ पर एक से चार वार्ड की ईवीएम हैंग हो गयी थी और जिसकी बीप लगातार 15 मिनट तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान  पोलिंग पार्टी ने कमरा बंद कर लिया और इसी बीच पूर्व सरपंच ओमप्रकाश कमरे के अंदर था। समर्थकों राजदीप सिंह चीमा, पप्पू चीमा, पूर्व सरपंच गुरबक्श सिंह, नरेंद्र सिंह, रेशमा, सविता, सुमन, मीरा, परमिंद्र कौर, जसवंत सिंह और सोनू  का कहना है कि मतगणना में सभी वार्डों पर गुरविंद्र सिंह की जीत हुई है लेकिन अचानक उसी ईवीएम से उनका उम्मीदवार पिछड़ा जो ईवीएम हैंग हुई थी।


उम्मीदवार और समर्थकों ने डयूटी मजिस्ट्रेट राजकुमार चौहान को लिखित में अपनी शिकायत दी है। समर्थकों ने कहना ह कि सोमवार को वह एसडीएम कपिल शर्मा से मुलाकात करेेंगे और अगर उनकी समस्या की ओर ध्यान न दिया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed