{"_id":"63f520e72947d8477101dc8b","slug":"construction-of-kurukshetra-bypass-to-be-built-under-bharat-mala-2-should-start-soon-sudha-kurukshetra-news-c-18-1-37384-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माला-2 के तहत बनने वाले कुरुक्षेत्र बाईपास का निर्माण जल्द किया जाए शुरू : सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माला-2 के तहत बनने वाले कुरुक्षेत्र बाईपास का निर्माण जल्द किया जाए शुरू : सुधा
Wed, 22 Feb 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। विधानसभा सत्र में भारत माला-2 के तहत बनने वाले कुरुक्षेत्र बाईपास परियोजना को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने की मांग को रखते हुए विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भारत माला-2 यानि वर्ष 2024 में कुरुक्षेत्र के बाईपास को बनाने का प्रस्ताव है लेकिन कुरुक्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को जेहन में रखते हुए और लोगों की सुख सुविधा के लिए तथा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कुरुक्षेत्र बाईपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाना चाहिए।
विधायक ने मंगलवार को विधानसभा सत्र में देर सायं थानेसर हल्के के लाखों लोगों की सुख सुविधाओं, समस्याओं का समाधान करने के विषयों को रखा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष तौर पर थानेसर हल्का को हजारों करोड़ रुपए की छोटी और बड़ी सौगात देने पर सदन में आभार भी व्यक्त किया।
विधायक सुभाष सुधा ने जहां कुरुक्षेत्र बाईपास परियोजना को जल्द शुरू करने की मांग को रखा वहीं जीटी रोड पिपली में नए बस स्टैंड की परियोजना को जल्द शुरू करने के विषय को रखा और कहा कि करोड़ों रुपए की इस प्रोजेक्ट के कार्य को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए ताकि कुरुक्षेत्र के पिपली में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नए बस स्टैंड की सौगात लोगों को मिल सके। इस नए बस स्टैंड के बनने से पर्यटकों को भी सुख सुविधा होगी और लोगों को जीटी रोड पिपली के मुख्य चौक पर आधुनिक नए बस स्टैंड की सुविधा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विधायक ने सदन में मांग करते हुए कहा कि देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण करने के लिए ग्राम पंचायत फतुहुपुर ने करीब 100 एकड़ की जमीन उपलब्ध करवाई है। यहां पर चहारदीवारी का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए इस विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए ताकि पूरे देश के लोगों को आयुष की सभी पद्धतियों का लाभ मिल सके। इतना ही नहीं विधायक ने थानेसर हल्का में वीएलडी राजकीय काॅलेज का भी जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।
विधायक ने कहा कि सेक्टर 13 से लेकर न्यू काॅलोनी तक रेलवे ओवर ब्रिज का भी निर्माण करवाया जरूरी है, इसलिए इस परियोजना पर भी जल्द से जल्द कार्य किया जाए। विधायक ने लोगों की मुख्य मांगों को रखने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सदन में विशेष तौर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से ही एलिवेटेड रेलवे ट्रैक ड्रीम प्रोजेक्ट भी वर्ष 2023 के जून माह तक पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से लगभग 225 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।