{"_id":"6a10b67cd1eacc1cfe00d5ea","slug":"consensus-reached-on-development-works-in-the-market-committee-meeting-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-155270-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मार्केट कमेटी की बैठक में विकास कार्यों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मार्केट कमेटी की बैठक में विकास कार्यों पर बनी सहमति
विज्ञापन
पिहोवा। मार्केट कमेटी के अधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच। विज्ञप्ति
पिहोवा। किसान रेस्ट हाउस में शुक्रवार को मार्केट कमेटी के अधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच की। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में मार्केटिंग बोर्ड की ओर से करवाए जाने वाले विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।
चेयरमैन ने बताया कि गांव हेलवा से गुलडेहरा दादा खेड़ा वाली नई सड़क, मुर्तजापुर सरकारी स्कूल से गांव छैलों टकोरन तक नई सड़क, छज्जुपुर फिरनी पर ब्लॉक लगवाने, सैनी प्लाट से गांव बोधनी तक सड़क की मरम्मत, नई सब्जी मंडी में दुकान नंबर एक से 16 के पीछे ब्लॉक लगाकर पानी निकासी का समाधान करने के बारे में प्रस्ताव को पास कर बैठक में सहमति दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र व गांव देहात को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
किसानों की फसल के उचित दाम खरीद सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पारदर्शी प्रणाली, मार्केटिंग बोर्ड के जरिये किसानों को आपदा के समय वित्तीय सहायता और कृषि यंत्रों पर सब्सिडी सहित विभिन्न ऐसी योजनाएं हैं। इनसे प्रदेश का किसान समृद्ध हो रहा है।