फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   congress protest against kangna rauat

अभिनेत्री कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर महिला कांग्रेस ने सौंपी सीटीएम को शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
congress protest against kangna rauat
जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निशी गुप्ता और महामंत्री बबली ने अभिनेत्री कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर लिखित में शिकायत दी है। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निशी गुप्ता ने इस शिकायत को हरियाणा के राज्यपाल के पास भेजने का सिटी मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी शिकायत में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निशी गुप्ता ने बताया कि महिला अभिनेत्री को देश को आजाद कराने वाले सेनानियों के बारे में ज्ञान नहीं है। अभिनेत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि किसान के बारे में भी अभिनेत्री कंगना रनौत ने गलत बयानबाजी कर किसानों का अपमान किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से कंगना रनौत को दिए गए पदमश्री अवार्ड को वापिस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो महिला कांग्रेस उनके खिलाफ आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर थानेसर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश रानी, जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह, सरबजीत कौर, मीना शर्मा, सत्या शर्मा तथा रेखा शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed