{"_id":"6a61406f608d26170b001a45","slug":"congress-always-engages-in-drawing-room-politics-krishan-panwar-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-158187-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस हमेशा ड्राइंग रूम की राजनीति करती है : कृष्ण पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस हमेशा ड्राइंग रूम की राजनीति करती है : कृष्ण पंवार
Thu, 23 Jul 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 23 Jul 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही ड्राइंग रूम की राजनीति की है। अब पिछले दो-तीन दिन से मौसम ठीक हुआ तो इस पार्टी के नेता भी बाहर निकाल आए हैं। यह लोग मौसम के अनुसार ही काम करने वाले हैं। ये गर्मी के मई- जून के माह में कहीं दिखाई नहीं देते।
ये तंज प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार ने कसा। वे बुधवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीति चमकाना चाहती हैं जबकि पूरे देश में यह खत्म हो चुकी है। देश की जनता मोदी पर विश्वास करती है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश स्तर पर कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार की हर नीति और योजना का फायदा लोगों तक पहुंच रहा है और हर वर्ग के लोग खुश है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जो कल्याणकारी नीतियां लागू की है वह कांग्रेस अपने शासन के दौरान सोच ही नहीं पाई थी। इतने लंबे समय तक कांग्रेस को मौका भी दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने बैठक में आई शिकायतों पर सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतें जल्द निपटने के निर्देश भी दिए। संवाद