फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Compounder killed in collision with truck, two injured, Kurukshetra

ट्रक की टक्कर से कार सवार कंपाउंडर की मौत, दो जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Compounder killed in collision with truck, two injured, Kurukshetra
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त होकर खड्ड में गिरी कार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्लाई से भरे ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की जान चली गई। हादसा यमुनानगर-करनाल मार्ग पर गांव बडौंदी के समीप हुआ। मृतक की पहचान 37 वर्षीय रविंद्र वासी चिरायुचारुण जिला सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई। हादसे में रविंद्र का भांजा भानुप्रताप सिंह वासी रायपुर और दोस्त निहाल शर्मा उर्फ नंद किशोर वासी सहारनपुर भी जख्मी हो गए। रविंद्र कुमार सहारनपुर में ही एक निजी अस्पताल में बतौर कंपाउंडर काम करता था।
हादसे में जख्मी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। नौ अक्तूबर को वह अपने मामा रविंद्र सिंह और दोस्त निहाल शर्मा के साथ कार में सवार होकर रिश्तेदारी में सफीदों (जींद) गया था। रात करीब नौ बजे तीनों लोग गांव बडौंदी के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार दूर जा गिरी, जबकि ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कार सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके मामा रविंद्र सिंह के सिर में गुम चोटें लगी।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा पहुंचाया गया, जहां से उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके मामा रविंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। लाडवा थाना प्रभारी सतनारायण ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक लापता हो गई थी शीला देव, नहर से मिला शव
उधर, राजेश वासी कल्याण नगर ने बताया कि उसकी माता शीला देवी (68) पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह मानसिक रूप से भी परेशान रहती थीं। नौ अक्तूबर सुबह वे अचानक कहीं लापता हो गईं। उन्होंने आसपास उनकी तलाश की, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। देर शाम उन्हें सूचना मिली कि उसकी माता का शव किरमिच नहर से बरामद हुआ है। जांच अधिकारी सुरेंद्र चंद्र का कहना है कि बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार पलटा ट्रक
पिहोवा में नेशनल हाईवे-152 पर गांव भट्ट माजरा के पास पराली के बंडल से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते हुए एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर घूम गया और पराली के बंडल सड़क पर फैल गए। वहीं ट्रक भी असंतुलित होकर सड़क के साइड में पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्राली को टक्कर मारने के बाद हाईवे पर पलटा ट्रक।  संवाद

ट्राली को टक्कर मारने के बाद हाईवे पर पलटा ट्रक। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed