{"_id":"60f321bc8ebc3e6d424a2907","slug":"compost-will-be-made-from-waste-with-tramail-machine-kurukshetra-news-knl768606147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामेल मशीन से शहर के कचरे की बनेगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामेल मशीन से शहर के कचरे की बनेगी खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शहर से निकलने वाले कचरे से गुरुग्राम की तर्ज पर खाद बनाई जाएगी। इसके लिए ट्रामेल मशीन का प्रयोग किया जाएगा। इसकी मदद से प्रतिदिन सैकड़ों टन कचरे को खाद में बदलने का काम किया जाएगा, ताकि शहर से निकलने वाले कचरे का सही निस्तारण किया जा सके।
शनिवार को विधायक सुभाष सुधा ने जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया से बातचीत की। मालूम हो कि शहर से प्रतिदिन हजारों टन कचरा निकलता है। इस कचरे को पिपली में स्थित डंपिंग स्थल पर डाला जा रहा है। इस डंपिंग स्थल पर कचरे के डालने से वहां पर कचरे के उंचे-उंचे ढेरों टिब्बों का निर्माण हो जाता है, जिससे रिसने वाले केमिकल से भूमि प्रदूषण व भूजल भी दूषित होता है। इसके साथ-साथ बरसात के दिनों में कचरे से निकलने वाले पानी से बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना रहता है। कूड़े के ढेरों में अक्सर आग लग जाने से हवा में उठने वाला धुआं पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में पर्यावरण सुरक्षा के साथ लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से कूड़े के ढेरों को खत्म करने की योजना बनाई गई है। विधायक कहा कि टॉमेल मशीन के माध्यम से कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। इस कार्य में कूड़े में मौजूद मिट्टी, प्लास्टिक कचरे व ठोस पदार्थ आदि को अलग किया जा सकेगा और इससे साथ-साथ गीले कचरे से खाद बनाने का काम भी किया जाएगा। जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने कहा कि गुरुग्राम में ट्रामेल मशीन के माध्यम से कचरे से खाद बनाने का काम किया जा रहा है। अब विधायक के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र के लिए इस मशीन को खरीदने की कार्रवाई की जाएगी।