फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Complaint of violation of model code of conduct will be resolved within 100 minutes: Shantanu

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत का 100 मिनट के अंदर होगा निपटारा : शांतनु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Complaint of violation of model code of conduct will be resolved within 100 minutes: Shantanu
कुरुक्षेत्र। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सी-विजिल एप तैयार किया गया है। इस एप को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। इस बार एप पर फोटो को भी अपलोड किया जा सकेगा। इससे पहले एप पर ऑडियो और वीडियो को ही अपलोड करने की सुविधा थी। इस एप के बारे में एफएसटी, एसएसटी और संबंधित सभी टीमों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और सभी के मोबाइल पर सी-विजिल एप को डाउनलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 की एक-एक गतिविधि पर सी-विजिल एप के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इस एप पर आम व्यक्ति भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत दे सकता है। इस एप पर 24 घंटे कभी भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। इतना ही नहीं इस एप पर फोटो, ऑडियो और वीडियो को अपलोड किया जा सकता है। एप पर शिकायत के 100 मिनट के अंदर-अंदर निपटारा किया जाएगा। इस एप को आम नागरिकों के लिए, जिला चुनाव अधिकारियों के लिए, फील्ड में काम करने वाले अधिकारियों के लिए रिटर्निंग अधिकारी के लिए, आब्जर्वर के लिए, ईसीआई, सीईओ और डीईओ के लिए तैयार किया गया है। इन चुनावों में सभी अधिकारी इस सी-विजिल एप से जुड़कर चुनावों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और कहीं पर भी आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब डीसीसी के शिकायत पहुंचेंगी तो वह पांच मिनट के अंदर फील्ड यूनिट को शिकायत वेरिफिकेशन के लिए भेजेगा, इसके बाद फील्ड स्टाफ 15 मिनट के अंदर वेन्यू पर पहुंचेगा और 30 मिनट के अंदर फील्ड स्टाफ शिकायत पर एक्शन लेने के बाद अपनी रिपोर्ट एप पर अपलोड करेगा। इस कार्रवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी 50 मिनट के अंदर राज्य को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इस प्रकार 100 मिनट के अंदर सभी कार्रवाई की जानी सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव से जुड़े अधिकारी आदर्श आचार संहिता, चुनावों में खर्चें से संबंधित शिकायत को सीधा सी-विजिल एप से अपने मोबाइल पर देख सकते है। इस एप पर चुनाव आयोग के अधिकारी सभी शिकायतों को देख सकेंगे और सीईओ राज्य की शिकायतों पर संज्ञान ले सकेंगे। राज्य और जिलों की शिकायतों पर संज्ञान ले सकते है। इस एप को सबसे पहले अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा और इस एप को अलग-अलग अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के अनुसार प्रयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि इस सी-विजिल एप को आमजन भी अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते है और चुनावों में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसमें जब व्यक्ति शिकायत दर्ज करवाएगा तो 100 मिनट के अंदर-अंदर शिकायत का निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed