{"_id":"582dfdfa4f1c1b7b38900893","slug":"competitions-will-include-more-than-3-thousand-participants-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे 3 हजार से अधिक प्रतिभागी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे 3 हजार से अधिक प्रतिभागी
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता जयंती के अवसर पर जयराम विद्यापीठ की ओर से युवाओं तथा विद्यार्थियों में गीता के प्रति जागरूकता लाने के लिए पिछले करीब दो दशक से भी अधिक समय से गीता पर आधारित विभिन्न वर्ग की प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र सिंघल ने बताया कि विद्यापीठ द्वारा करीब दो दशक पहले करीब 7 स्कूलों को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई थी।
इस वर्ष गीता जयंती पर प्रदेश के 150 से अधिक स्कूलों के 3000 विद्यार्थी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कमेटी की संयोजिका सविता सूदन ने बताया कि इस वर्ष 4 से 7 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क प्रारंभ किया जा चुका है। गीता जयंती पर होने वाली गीता पर आधारित श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता, भजन प्रतियोगिता, क्विज, कोरियोग्राफी, आर्ट एंड क्राफ्ट में बेस्ट ऑफ वेस्ट और पोर्ट डेकोरेशन, ग्रुप डांस आदि प्रतियोगिताओं में 3 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।