{"_id":"621bdda5c05a866629534db2","slug":"competitions-will-be-organized-to-create-awareness-about-franchise-kurukshetra-news-knl1002724164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। मतदाताओं को मताधिकार के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग पांच श्रेणियों के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन करा रहा है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ईसीआईस्वीपडॉटएनआईसीडॉटइन/कॉन्टेस्ट के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मतदान में ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी हो, इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता प्रतियोगिता की शुरुआत की थी। इस प्रतियोगिता का थीम मॉय वोट इज माय फ्यूचर-पावर ऑफ वन वोट रखा गया है। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।
ये प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें क्विज, वीडियो मेकिंग, पोस्टर डिजाइन, गायन तथा स्लोगन शामिल है। उन्होंने कहा कि इसमें भाग लेने के लिए वेबसाइट पर जाकर प्रतिभागी अपना पंजीकरण करें। इसके अलावा, प्रतिभागी को एंट्री की विस्तृत जानकारी ई-मेल पते वोटर-कॉन्टेस्टएटदरेटईसीआईडॉटजीओवीडॉटइन पर भेजनी है, जिसके सब्जेक्ट में कंटेस्ट और कैटेगरी का नाम स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को तीन हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक के इनाम दिए जाएंगे।