{"_id":"6320e795ed798b4dc876f17b","slug":"company-absconding-with-lakhs-of-rupees-of-electricity-bill-kurukshetra-kurukshetra-news-knl121050388","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल के लाखों रुपये लेकर कंपनी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल के लाखों रुपये लेकर कंपनी फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। उपभोक्ता से बिजली के बिल एकत्रित करने वाली कंपनी तीन लाख 20 हजार रुपये लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। बिजली निगम शाहाबाद डिवीजन के कार्यालय में ऐसे 70 उपभोक्ता पहुंच चुके हैं, जिनके साथ ठगी हुई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
उत्तरी हरियाणा बिजली निगम की शाहाबाद डिवीजन दो के एसडीओ दलबीर सिंह ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि बिजली निगम ने बिल की नकदी लेने के लिए पानीपत की एक कंपनी से करार किया था। कंपनी के कैशियर एरिया के उपभोक्ताओं से बिजली के बिल का कलेक्शन करते थे। उन्होंने नौ अक्तूबर 2021, 25 अक्तूबर 2021, 26 अक्तूबर 2021, 28 अक्तूबर 2021 को गांव दयाल नगर, हबाना, मदनपुर, मोहनपुर, गुमटी व छोडपुर के उपभोक्ताओं से बिजली के बिलों की राशि लेकर उन्हें फर्जी रसीद दे दी।
वहीं उनके बिजली के बिलों की राशि भी निगम के खातों में नहीं डाली। इस कारण वह राशि अगले बिजली के बिलों में लगकर आ गई। इससे उपभोक्तापरेशान हैं। करीब 70 उपभोक्ताओं ने बिजली निगम शाहाबाद डिवीजन के कार्यालय में आकर शिकायत दी है। उनके बिजली के बिल की राशि करीब तीन लाख 20 हजार 576 रुपये बनती है।