फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold wave intensifies chill, tourist spots deserted

Kurukshetra News: शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन, पर्यटन स्थलों पर सूनापन, बच्चों की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cold wave intensifies chill, tourist spots deserted
कुरुक्षेत्र। शीत लहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठंड के बढ़ते प्रकोप से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। पर्यटन स्थलों पर जहां आमतौर पर इस मौसम में चहल-पहल रहती थी, वहां अब सूनापन छाने लगा है। ब्रह्मसरोवर एरिया में भी पर्यटकों की संख्या घटी है। धर्मनगरी में रोजाना सात से आठ हजार पर्यटक रोजाना घूमने के लिए आते थे। ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने लोगों की आवाजाही कम कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीसरे दिन भी आमजन को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। पूरा दिन बादल छाए रहे। तापमान में लगातार गिरावट से ठंड का असर और तेज हो गया है। सुबह और देर रात को सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपी छुड़ा रही हैं। बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी और लोग बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

बॉक्स
चिकित्सक बोले बच्चों को दें पौष्टिक आहार
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित का कहना है कि छोटे बच्चों को इस मौसम में विशेष देखभाल की जरूरत होती है। उन्हें गर्म कपड़े पहनाने, ठंडे वातावरण से बचाने और पौष्टिक आहार देने की सलाह दी जा रही है। सुबह-शाम हल्की भांप लेने और गुनगुने पानी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम में राहत मिल सकती है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने पर संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
15 दिनों तक रहेगा शीत लहर का असर : डॉ. ममता
मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है। आने वाले लगभग 15 दिनों तक शीत लहर का असर बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट की आशंका जताई जा रही है। घना कोहरा और ठंडी हवाएं ठंड को और बढ़ा सकती हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed