{"_id":"623f723238068e60382b0d96","slug":"cold-air-brought-relief-from-rising-mercury-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1030044176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवा ने चढ़ते पारे से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवा ने चढ़ते पारे से दिलाई राहत
विज्ञापन
शाम के समय आसमान में छाए हल्के बादल व ब्रह्मसरोवर के घाट पर उड़ते कबूतर। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन शनिवार अन्य दिनों के मुकाबले कुछ राहत भरा रहा। अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक जरूर पहुंचा, लेकिन ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होने दिया।
दोपहर से लेकर देर शाम तक ठंडी हवा का सिलसिला जारी रहा। शाम को आसमान में कुछ देर के लिए हल्के बादल भी नजर आए। दिन भर गर्मी से राहत के चलते बाजारों और पर्यटन स्थलों पर अच्छी चहल पहल नजर आई। शाम को अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। हालांकि दोपहर 12 बजे तक धूप से थोड़ा परेशान किया।
इस सीजन में अब तक का यह सबसे अधिक तापमान है। उधर मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान इससे ऊपर ही रहने वाला है। वहीं अप्रैल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने से गर्मी सताएगी।