फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM started MP sports competition, flagged off the marathon and became a runner himself, Kurukshetra

सीएम ने किया सांसद खेल स्पर्धा का आगाज, मैराथन को हरी झंडी दिखाकर खुद बने धावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
CM started MP sports competition, flagged off the marathon and became a runner himself, Kurukshetra
दौड़ लगाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल साथ खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, उपायुक्त ? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सांसद खेल स्पर्धा का रविवार को मैराथन के साथ आगाज हुआ। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में सीएम मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर न सिर्फ मैराथन का शुभारंभ किया, बल्कि प्रतिभागी बन 40 मीटर तक दौड़ भी लगाई। पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू हुई मैराथन ब्रह्मसरोवर के दक्षिण गेट, श्री तिरुपति बालाजी मंदिर, बीआर इंटरनेशनल चौक, ब्रह्मानंद चौक, उधम सिंह चौक से होती हुई द्रोणाचार्य स्टेडियम पर संपन्न हुई।
यहां पर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह और सांसद नायब सिंह सैनी ने पुरुष वर्ग में प्रथम आने वाले अंबाला के अमरप्रीत सिंह और महिला वर्ग में अंबाला की रितिका को मेडल और नकद राशि देकर सम्मानित किया। वहीं दूसरे स्थान पर आने वाले यमुनानगर के मोहित प्रधान और दयालपुर कुरुक्षेत्र की अंजली को भी मेडल और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले मैराथन के लिए करीब पांच हजार लोगों ने पंजीकरण कराए थे, लेकिन रविवार को दौड़ लगाने करीब 2500 धावक पहुंचे। यह स्पर्धा 15 से लेकर 18 मई तक चलेगी।
विज्ञापन

पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांसद खेल स्पर्धा शुभारंभ के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की युवा बिग्रेड ने खेलों के दम पर 24 कैरेट डायमंड के रूप में पूरे विश्व में पहचान बनाई है। युवा शक्ति को सक्षम बनाने के साथ-साथ सार्थक बनाने की दिशा में प्रदेश और केंद्र सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा जैसे कार्यक्रमों से युवाओं को आगे बढ़ने, दूसरों की मदद करने, देश की तरक्की में योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने न सिर्फ भारत माता के जयकारे से युवाओं में जोश भरा, बल्कि मंच पर एक नन्हे खिलाड़ी को हवा में उछाल कर इस मैराथन के उत्साह और उमंग को भी दर्शाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 पुरुष और 26 महिला खिलाड़ियों की टीमें दिखाएंगी दमखम
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस खेल स्पर्धा में 15 से 18 मई तक कुश्ती व सर्किल कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में ब्लॉक स्तर से टीमें पहुंची हैं। इस स्पर्धा में 30 पुरुष और 26 महिलाओं की टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री के सचिव कृष्ण बेदी, भाजपा युवा नेता साहिल सुधा, केयू के कुलपति डॉ. सोमनाथ सचदेवा, पूंडरी से पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, खेल आयोजन कमेटी के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, केयू कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा व केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा सहित कई अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।

खेलो इंडिया गेम्स का ऑडियो ट्रैक किया लॉन्च
मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने खेलो इंडिया गेम्स का ऑडियो ट्रैक लॉन्च कर पोस्टर का विमोचन किया। इस गीत को मुख्यमंत्री के प्रचार ओएसडी गजेंद्र फोगाट व नवीन लांबा ने लिखा है। जल्द ही इसका वीडियो वर्जन भी लॉन्च होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन 04 से 13 जून तक किया जाएगा। ये खेल पंचकूला के अलावा शाहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में देशभर के लगभग 8500 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों में हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed