फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Naib Saini reached Kurukshetra Said- Haryana has become a powerhouse of sports, rode bicycle in cyclothon

कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम नायब सैनी: बोले- हरियाणा बन चुका है खेलों का पावर हाउस, साइक्लोथॉन में चलाई साइकिल

Sun, 31 Aug 2025 08:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 31 Aug 2025 08:50 AM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवा खिलाड़ियों से मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेने की अपील की, जिन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने युवाओं से नशे और गलत रास्तों से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है

विज्ञापन
CM Naib Saini reached Kurukshetra Said- Haryana has become a powerhouse of sports, rode bicycle in cyclothon
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित साइक्लोथॉन का नेतृत्व किया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, छात्रों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने हरियाणा को "खेलों का पावर हाउस" करार देते हुए कहा कि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन


साइक्लोथॉन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन एक घंटे के लिए है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम केवल एक घंटा ही खेलें। हमें हर दिन एक घंटा खेलों को समर्पित करना चाहिए ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया-हिट इंडिया' के विजन को साकार किया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बड़ी संख्या में भागीदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि यह आयोजन पूरे प्रदेश में खेलों के उज्ज्वल भविष्य का संदेश देगा।धर्म सरोवर से शुरू होकर केडीबी रोड होते हुए द्रोणाचार्य स्टेडियम तक पहुंची इस साइक्लोथॉन में सैकड़ों खिलाड़ी और स्कूली बच्चे शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने खुद साइकिल चलाकर फिटनेस को बढ़ावा दिया और श्रमदान के जरिए स्वच्छता का संदेश भी दिया।


सैनी ने युवा खिलाड़ियों से मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेने की अपील की, जिन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने युवाओं से नशे और गलत रास्तों से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है, और इसके परिणाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed