फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Naib Saini reached Kurukshetra, Attended Partition Horror Memorial Ceremony

कुरुक्षेत्र पहुंचे CM नायब सैनी: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में बोले- भयानक त्रासदी था भारत विभाजन

Wed, 14 Aug 2024 02:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Aug 2024 02:02 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इसमें हरियाणा के तमाम जिलों से भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस कार्यक्रम में शिरकत की है।

विज्ञापन
CM Naib Saini reached Kurukshetra, Attended Partition Horror Memorial Ceremony
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह - फोटो : संवाद

विस्तार

आजादी के साथ-साथ हमारे देश को विभाजन की विभीषिका भी झेलनी पड़ी, जिसमें लाखों लोगों को जान गंवानी पड़ी। बच्चे से लेकर महिलाओं को भी अनेक यातनाएं झेलनी पड़ी। इन पूर्वजों के परिवारों ने लंबे समय तक इस विभीषिका का दर्द झेला है, लेकिन न रूके और न झुके। ये समाज व देश के विकास में अहम भूमिका निभाते रहे। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। वे अनाजमंडी में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज का दिन भारत देश के बंटवारे का दुखद दिन है। यह ऐसा समय था, जो न केवल गहरे जख्म दे गया बल्कि इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उस समय हुए मंजर को देख आज हर किसी की रूह कांप उठती है। बंटवारा ऐसा हुआ कि लोग न केवल अपने घर, कारोबार छोड़ने पर मजबूर हुए बल्कि लाखों लोगों की जान भी चली गई। यह सब एक अंग्रेज अधिकारी रेड क्लिफ की देन रही, जिन्होंने भारत व पाकिस्तान के बीच रेखा खींच दी। आज इसी विभीषिका से देश का आधा साहित्य भरा हुआ है, लेकिन यह दिन आपसी भाईचारे का भी संदेश देता है। जिससे सीख लेते हुए हमें आगे बढ़ना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुरुक्षेत्र के गांव मसाना में इन लोगों की स्मृति में बनाए जा रहे पंचनद स्मारक के लिए 51 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। समारोह के दौरान पंचनद समारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी संबोधित किया जबकि इस दौरान शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, महंत तरूण दास, महंत महेश गिरी सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed