{"_id":"644f3b872880ae0d640d9935","slug":"cm-manohar-on-three-days-tour-in-kurukshetra-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम मनोहर: अनाज मंडी के विस्तारीकरण कार्य का किया शुभारंभ, तीन दिन ये रहेगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम मनोहर: अनाज मंडी के विस्तारीकरण कार्य का किया शुभारंभ, तीन दिन ये रहेगा शेड्यूल
Mon, 01 May 2023 11:29 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 01 May 2023 11:29 AM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीन दिवसीय कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम ने झांसा की नई अनाज मंडी के दूसरे फेज का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र के गांव झांसा में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के तहत बनी नई अनाज मंडी फेज-दो के करीब 6.38 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हित में विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इन विकास कार्यों से किसानों को मंडी में अपनी फसल की बिक्री के दौरान हर सम्भव सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
मंडी में मिलेगी ये सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि आढ़तियों व किसानों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में नई अनाज मंडी फेज-2 का निर्माण 8 एकड़ 2 कनाल 6 मरला में किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 6 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से तीन इंडिविजुअल प्लेटफॉर्म, एक कॉमन प्लेटफॉर्म, एक कवर्ड शेड, दो पार्किंग, पानी आपूर्ति व सीवरेज सिस्टम तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, विधायक रामकरण काला, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने गांव तंबौर के स्कूल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
हरियाणवी अंदाज में होंगे कार्यक्रम
मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन गांवों के कार्यक्रम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिवेश हरियाणवी दिखाई देगा तो वहीं भाईचारे की पंचायत का भी जनसंवाद कार्यक्रम में एक रूप देखने को मिल रहा है। सभी गांवों में मुख्यमंत्री सोफे की बजाए मुढ़े पर बैठेंगे। वहीं अतिथियों के लिए भी यही व्यवस्था होगी। यहीं ग्रामीण भी खाट पर बैठकर चर्चा करेंगे। खान-पानी भी हरियाणवी अंदाज में होगा। पीने के पानी के लिए मटकों तक का प्रबंध किया गया है। खाने में भी हरियाणवी लस्सी से लेकर अन्य व्यंजन होंगे।
विज्ञापन
2 मई को जनसंवादों का शेड्यूल
उपायुक्त के अनुसार दो मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव धुराला के पशु अस्पताल के प्रांगण में, गांव ज्योतिसर के खेल मैदान में और गांव अभिमन्युपुर के सामुदायिक केंद्र में जनसंवाद कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
3 मई को जनसंवादों का शेड्यूल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीन मई को गांव बारना के खेल मैदान में, गांव थाना के पुराने ब्रह्मसरोवर कॉम्प्लेक्स में और गांव कराह साहब के खेल मैदान नजदीक राजकीय मिडिल स्कूल में जनसंवाद कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।