{"_id":"6451ece5247e87f16d012384","slug":"cm-manohar-lal-third-day-in-kurukshetra-new-bus-started-from-pehowa-to-karnal-announced-in-abhimanyupur-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: सीएम मनोहर लाल का तीसरा दिन, पिहोवा से करनाल नई बस शुरू, अभिमन्युपुर गांव में की थी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: सीएम मनोहर लाल का तीसरा दिन, पिहोवा से करनाल नई बस शुरू, अभिमन्युपुर गांव में की थी घोषणा
Wed, 03 May 2023 10:42 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 03 May 2023 10:42 AM IST
सार
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीसरे दिन पिहोवा से करनाल जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाई। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल ही अभिमन्युपुर गांव में जनसंवाद के दौरान यह घोषणा की थी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज तीसरा दिन है। इस दौरान सीएम ने पिहोवा से करनाल जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाई। जोकि पिहोवा से अभिमन्युपुर, अंजनथली होते हुए करनाल पहुंचेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल ही अभिमन्युपुर गांव में जनसंवाद के दौरान यह घोषणा की थी। आज सीएम पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले वे शाहाबाद व थानेसर विधानसभा क्षेत्र के झांसा, नलवी, खरींडवा, धुराला, ज्योतिसर व अभिमन्युपुर में जनसंवाद कर चुके हैं।
विज्ञापन
गांवों में कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर राज्यमंत्री संदीप सिंह पिछले कई दिनों से जुटे
आज बुधवार को सबसे पहले गांव बारना के खेल मैदान में सुबह 10 बजे से सुबह 11.30 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम किया। जिसके बाद गांव थाना के पुराने ब्रहमसरोवर काम्पलेक्स में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक व इसके बाद गांव कराह साहब के खेल मैदान नजदीक राजकीय मीडिल स्कूल में सायं 3.30 से सायं 5 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम होगा। इन सभी गांवों में कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर राज्यमंत्री संदीप सिंह पिछले कई दिनों से जुटे हैं।
विज्ञापन