फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Manohar inaugurated Mahatma Jyotiba Phule Chowk in Kurukshetra

Kurukshetra: सीएम मनोहर ने किया महात्मा ज्योतिबा फुले चौक उद्घाटन, कहा- महापुरुषों ने जीवन जीने का सार दिया

Tue, 11 Apr 2023 04:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Apr 2023 04:33 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले चौक का उद्घाटन करने के उपरांत महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति का अनावरण किया। इस जयंती समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने निजी कोष से सैनी समाज को 31 लाख रूपए तथा सांसद नायब सिंह सैनी की तरफ से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
CM Manohar inaugurated Mahatma Jyotiba Phule Chowk in Kurukshetra
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित किया। इस महापुरुष ने महिलाओं को शिक्षित करने की पहल भी की और समाज सेवा के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। इस महापुरुष की शिक्षाओं को आज लोगों को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। ये विचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यक्त किए। वे मंगलवार को सैनी समाज सभा एवं समस्त सैनी समाज की तरफ से आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले के राज्य स्तरीय जयंती समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


महापुरुषों की जयंती को सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया
इससे पहले मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले चौक का उद्घाटन करने के उपरांत महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति का अनावरण किया। इस जयंती समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने निजी कोष से सैनी समाज को 31 लाख रूपए तथा सांसद नायब सिंह सैनी की तरफ से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक नई सोच के साथ काम करने का कार्य किया। इस सोच के तहत समाज के सभी वर्गों के महापुरुषों व संतों को याद करने के लिए तथा युवाओं को प्रेरित करने के लिए महापुरुषों की जयंती को सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


महापुरुषों ने समाज के लोगों को जीवन जीने का सार दिया
इसी कड़ी में ही महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले कुरुक्षेत्र में ही महापुरुष भगत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती को भी मनाने का संकल्प लिया गया था। इसी संकल्प के तहत 23 अप्रैल को कैथल के धनौरी गांव में जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जीवनी को आदि काल से ही याद किया जाता है। इन महापुरुषों ने समाज के लोगों को जीवन जीने का सार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापुरुष सही मायनों में समाज सुधारक
उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन शिक्षा को समर्पित किया। यह महापुरुष सही मायनों में समाज सुधारक थे। इस महापुरुष ने कहा था कि शिक्षा के बिना कुछ नहीं है, जो व्यक्ति शिक्षित नहीं होगा, उसका जीवन सफल नहीं हो पाएगा। इसलिए मनुष्य को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना जरुरी है। कार्यक्रम में सांसद नायब सैनी व सुभाष सुधा ने भी संबोधित किया।


सैनी समाज सभा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष समाज की तरफ से कुछ मांग भी रखी। मुख्यमंत्री ने सैनी समाज की तरफ से दी गई मांगों पर मंथन करने के उपरांत पूरा करने का आश्वासन दिया । इस कार्यक्रम के मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डा. पवन सैनी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed