फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Flying took action against two sweet sellers

Kurukshetra News: सीएम फ्लाइंग ने दो मिठाई विक्रेताओं पर की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
CM Flying took action against two sweet sellers
कुरुक्षेत्र। रसगुल्लों का सैंपल भरवाने के लिए पहुंचे अ​​​धिकारी। संवाद
कुरुक्षेत्र/पिहोवा/पिपली। त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाई बेचे जाने की आशंका बढ़ जाती है। हर बार की तरह इस बार भी ऐसे मामले सामने न आएं, इसलिए सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसके चलते संयुक्त टीम ने मंगलवार को जिले में सैंपलिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने झांसा, पिहोवा, थानेसर में 10 नमूने भरे। विभाग की कार्रवाई को देख मिष्ठान भंडार संचालकों में हड़कंप मच गया। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. अमित चौहान व सीएम फ्लाइंग में शामिल एचसी प्रवीण कुमार ने बताया कि टीम ने पिपली स्थित स्वीट हाउस से रसगुल्ले, समोसे व लड्डू के नमूने भरे, झांसा में किराने की एक दुकान पर दूध व घी बेचे जाने की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए यहां से दूध व घी का नमूना लिया।
विज्ञापन

यही नहीं पिहोवा में भी कार्रवाई करते हुए एक डेयरी से पनीर, दही, दूध के नमूने लिए। डॉ. अमित ने बताया कि झांसा में डेयरी बिना लाइसेंस के चल रही थी जिसके चलते संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग अभी तक करीब 50 मिठाई के सैंपल भर चुका है।
इनमें से अभी छह सैंपल की रिपोर्ट आई है जोकि सभी नेगेटिव हैं। डॉ. अमित ने कहा कि पूरे त्योहारी सीजन में दुकानों से मिठाई के सैंपल भरे जाएंगे। अभी तक किसी भी दुकान पर दूषित मिठाई नहीं मिली। बाकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि ग्राहकों को बेची जा रही किस मिठाई में मिलावट है।

कुरुक्षेत्र। रसगुल्लों का सैंपल भरवाने के लिए पहुंचे अधिकारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। रसगुल्लों का सैंपल भरवाने के लिए पहुंचे अधिकारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। रसगुल्लों का सैंपल भरवाने के लिए पहुंचे अधिकारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। रसगुल्लों का सैंपल भरवाने के लिए पहुंचे अधिकारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। रसगुल्लों का सैंपल भरवाने के लिए पहुंचे अधिकारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। रसगुल्लों का सैंपल भरवाने के लिए पहुंचे अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed