फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   clerk exam completed on 37 centres

सुरक्षा के बीच 37 केंद्रों पर हुई क्लर्क परीक्षा

Mon, 01 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Mon, 01 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
clerk exam completed on 37 centres

  वहीं 4 उप पुलिस अधीक्षको की देखरेख में 98 महिलाओं सहित 560 पुलिस कर्मचारी भी परीक्षा को लेकर तैनात रहे। यातायात को सुचारू रखने के लिए हर चौक पर अलग से ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी तैनात किया गया। 

विज्ञापन

जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह के दिशा निर्देश अनुसार सभी चौकों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए थे। परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए शहर कुरुक्षेत्र व शाहबाद में चौको पर अलग से ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो प्लाटून अलग से तैयार की गई। सभी परीक्षा केन्द्रोें के नजदीक पार्किंग स्थल अलग से बनाए गए ताकि वाहनों से भीड़ होने के कारण वाहनों की आवाजाही में बाधा न हो। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेटो के साथ-2 उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा चन्द्रपाल, उप पुलिस अधीक्षक शाहबाद गुरमेल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रमेश गुलिया, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, प्रबंधक थाना शाहबाद, प्रबंधक थाना शहर थानेसर, प्रबंधक थाना केयूके, प्रबंधक थाना सदर थानेसर डयूटियों को चेक करते नजर आए।

 इसके अलावा परीक्षा के कारण परीक्षा के दौरान शहर कुरुक्षेत्र व शाहबाद में फोटोस्टेट करने वाली दुकानें भी बंद रही।

परीक्षा के कारण जिला पुलिस द्वारा फेसबुक पर आमजन की सुविधा के शहर कुरुक्षेत्र व शाहाबाद के सड़कों के नक्शा भी अपलोड किया था ताकि परीक्षा केन्द्र तक पंहुचने में किसी को भी कठिनाई न हो। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उपायुक्त कुरुक्षेत्र के दिशा निर्देश अनुसार 5 हैल्प डैस्क बनाये गए जो कि गीता द्वार पिपली, नया बस अड्डा कुरुक्षेत्र, पुराना बस अड्डा कुरुक्षेत्र, रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र, थर्ड गेट कुरुक्षेत्र पर बनाए गए है ताकि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को सही जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed