फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cleanliness drive launched at Kala Kirti Bhavan

Kurukshetra News: कला कीर्ति भवन में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched at Kala Kirti Bhavan
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद की ओर से मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष महेश जोशी के नेतृत्व में कला परिषद कार्यालय से लगते कीर्ति भवन परिसर में सफाई की गई। जोशी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा के संकल्प को पूरा करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। कीर्ति भवन संस्कृति और कला का केंद्र है। ऐसे पावन स्थान का स्वच्छ और सुंदर होना बेहद जरूरी है। अभियान के तहत मुख्य परिसर, कार्यालय कक्षों और गलियारों की सफाई की गई। पुराने और अनुपयोगी सामान सहित फाइलों को व्यवस्थित किया। कर्मचारियों ने भविष्य में भी कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ, प्लास्टिक-मुक्त और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर परिषद कार्यालय प्रभारी धर्मपाल गुगलानी, ललित कला समन्वयक सीमा कांबोज, विकास शर्मा, आकाश, देवीदत्त, राजेश और सपना सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed