{"_id":"60d4d38b8ebc3e6efa6d44ff","slug":"civic-weather-in-kurukshetra-kurukshetra-news-knl742844199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की पहली बारिश से खुली दावों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की पहली बारिश से खुली दावों की पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की पहली बरसात में शहर में सरकारी दावों की पोल खुल गई। शहर के ज्यादातर हिस्से में एक घंटे चली बारिश में ही जलभराव हो गया। इस दौरान राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर एक से दो बजे तक हुई बारिश से शहर की सड़कें झील में तब्दील हो गईं। बारिश ने अधिकारियों के बड़े बड़े दावों की पोल खोलकर रख दी। बाजार में जिन दुकानों का लेवल थोड़ा नीचे हैं उनके पानी भी चला गया। झांसा रोड, कच्चा घेर, गोशाला बाजार, सब्जी मंडी, शास्त्री मार्केट, सेक्टर-17, मोहन नगर चौक के समीप, नए व पुराने बस अड्डे के सामने, ताज पार्क, झांसा रोड, पिपली में अनाज मंडी के गेट पर, पटियाला बैंक कॉलोनी, सेक्टर-पांच मार्केट के साथ लगती सड़क, दीदार व शांति नगर, मोहन नगर सहिक कई वार्डों की सड़कें पूरी तरह पानी में डूबी रहीं। साफ सफाई नहीं होने के कारण पानी में कीचड़ मिलकर तैर रहा था। इस कारण लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। बता दें कि डीएमसी द्वारा पिछले एक माह से रोजाना मानसून से पहले जलभराव के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया जा रहा था। बावजूद इसके वीरवार को हुई मानसून की पहली बरसात में ही सभी दावे हवाई किले की तरह धराशाई होते दिखे। उधर मानूसन की बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। इस बारिश से सबसे ज्यादा खुशी किसानों को हुई है। किसान कई दिनों से बारिश को लेकर आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए थे। बारिश को देख कर उनके चेहरे भी खिल गए। किसान बारिश होने के साथ खरीफ फसल की तैयारी में लग गए हैं।
दोपहर करीब एक बजे अचानक बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई बारिश से पिछले कई कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 36 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। बारिश का लोगों ने ब्रह्मसरोवर पर पहुंचकर लुत्फ उठाया। वहीं बारिश के बाद फिर से धूप निकल आई। हालांकि लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। उधर मौसम विभाग अनुसार आगामी कुछ दिनों में मौसम में परिवर्तन होता नजर आएगा।