फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

42 स्वयंसेवकों ने लिया नेत्रदान करने का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
civic
डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आगाज सूर्य नमस्कार व हवन के साथ किया गया। इसके साथ ही एनएसएस शाखा द्वारा गांव झिंवरहेड़ी में नेत्र एवं दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में जिला अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता गोयल ने 70 से अधिक बच्चों की आंखों की जांच की तथा पॉली क्लीनिक की दंत चिकित्सक माधविका मदान ने बच्चों के दांतों की जांच की। इस दौरान दोनों ही विशेषज्ञों ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इतना ही नहीं, इस दौरान डीएवी के 42 स्वयंसेवकों ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा गांव में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य गीतिका जसूजा ने स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा व निस्वार्थ सेवा का महत्व समझाया। कहा कि डीएवी संस्था हमेशा से समाज सुधार व समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत रही है तथा आगे भी अपने स्वयं सेवकों को सामाजिक कार्यों के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि एनएसएस समाज सेवा राष्ट्रप्रेम जागृत करती है। छात्र सुहानी मेहता ने मंच का संचालन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण क्षेत्र द्वारा नियुक्त केवल सिंह ने नशे के प्रकार, उनके दुष्प्रभाव और लक्षणों के बारे में स्वयंसेवकों के साथ चर्चा की। स्कूल की एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि जिस तरह से इंजन को चालू करने के लिए ईंधन जिम्मेदार होता है ठीक उसी तरह युवा राष्ट्र के लिए है। यह राष्ट्र की प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करता है। राष्ट्र का भविष्य, वहां रहने वाले लोगों की शक्ति और क्षमता पर निर्भर करता है और इसमें प्रमुख योगदान उस राष्ट्र के युवा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed