फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

बिजली के लंबे अघोषित कटों से परेशान नलवी वासियों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
civic
खेतों की बिजली के लंबे अघोषित कटों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और रविवार सुबह एकत्रित होकर शाहाबाद-नलवी मार्ग पर जाम कर दिया। किसान नलवी बस स्टैंड पर ट्रैक्टर लेकर खड़े हो गए। इस दौरान किसानों और ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान सुबह करीब साढ़े 9 बजे ही एकत्रित होकर पहुंच गए थे। किसानों ने लगातार करीब दो घंटे तक जाम लगाकर रखा। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ वाहन चालकों को अपना रूट बदलना पड़ा तो कुछ जाम में फंसे रहे। ग्रामीण करज हांडा, अमरबीर सिंह, बलदेव सिंह, सतपाल सिंह, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह, सुखराज सिंह, रिशपाल सिंह, बलविंद्र सिंह, प्रभदीप सिंह, जोगा सिंह, बचित्तर सिंह ने कहा कि पिछले 15 दिनों से किसान बिजली कटों को लेकर बेहद परेशान हैं। जब बिजली की बारी होती है तो बत्ती गुल हो जाती है और जब बिजली की शिकायत को लेकर नलवी से संबंधित बिजली निगम के जेई व लाइनमैन को फोन करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं करते। उनकी मांग है कि नलवी के लाइनमैन वीरेंद्र का यहां से तबादला किया जाए। कहा कि अगर लाइनमैन ही ग्रामीणों का सहयोग नहीं करेगा तो उनकी समस्या का समाधान नहीं कैसे होगा। उन्होंने कहा कि जब ग्रामीण बिजली की समस्या के लिए लाइनमैन को फोन करते हैं तो आगे से फोन बंद मिलता है या फिर उठाया नहीं जाता। उधर, सूचना मिलते ही शाहाबाद थाना प्रभारी प्रतीक कुमार व बिजली निगम के एसडीओ गुरदीप सिंह मौके पर पहुंचे। गुस्साए किसानों को पुलिस व बिजली निगम के अधिकारियों ने शांत कराने का प्रयास किया। एसडीओ गुरदीप ने किसानों को आश्वासन दिया कि एक प्रतिनिधिमंडल आकर उनसे मुलाकात करें। साथ के साथ उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed