फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

शराब का ठेका उठावाने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, रोड पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
civic
गांव बीड़ मंगौली में गांव के नजदीक शराब का ठेका खुलने तथा वहां शराबियों द्वारा हुडदंग मचाने के विरोध में महिलाओं ने रोड जाम करके प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया और कहा कि जब तक शराब का ठेका यहां से बदला नहीं जाएगा वे किसी भी कीमत पर ठेके को खुलने नहीं देंगी। सूचना मिलते ही बाबैन के थाना प्रभारी जगीबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं बाबैन के बीडीपीओ आशुतोष, एसीपपीओ सुखदेव मोर, ग्राम सचिव संदीप कुमार व एक्साइज विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बीडीपीओ आशुतोष व थाना प्रभारी जगीबर सिंह के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। निवर्तमान सरपंच चंचल रानी, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य सुनीता सैनी, धर्मबीर सिंह, सोनू सैनी, प्रदीप कुमार, मिश्री लाल, रिंकू, पालाराम, अजमेरो देवी, रोशनी देवी, श्रवर्ण कौर, बाला देवी, महिंद्रो देवी, रेखा सैनी, तारो देवी, शिला देवी, शिमला देवी, सुनहरी देवी, अमरो देवी, कृष्णा, सीमा देवी, लत्ता, धर्मपाल, रामकरण, बहादुर सिंह व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यह शराब का ठेका गांव में पिछले कई वर्षों से चल रहा है। 9 जून को इस ठेके को पुराने स्थान से बदल गांव के बिल्कुल पास में रख दिया है,जिससे महिलाओं को काफी दिक्कत हो रही है। उपायुक्त को लिखित शिकायत सौंप चुके है और इस मामले को लेकर सीएम विंडो पर भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। निवर्तमान सरपंच चंचल रानी, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य सुनीता सैनी, धर्मबीर सिंह, सोनू सैनी के अलावा अनेक ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन उनके गांव की इस गंभीर समस्या का समाधान करने की और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस समस्या की और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने को लेकर गांव के लोगों ने मिलकर बीड़ मंगौली में बाबैन बराड़ा रोड पर जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि शाम के समय ठेके पर शराब पीने वाले लोग इकट्ठा हो जाते है और महिलाएं अपने घरों से कूड़ा कर्कट गिराने के लिए जाती हैं तो कुछ शरारती तत्व उन्हें अपशब्द बोलते हैं। मौके पर पहुंचे बीडीपीओ आशुतोष ने ग्रामीणों से कहा कि वह शराब के ठेके को दूसरी जगह खोलने के लिए स्थान उपलब्ध करवा दें प्रशासन ठेके को उसी जगह पर शिफ्ट कर देगा। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने कहाकि ठेके के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ा दी जाएगी ताकि कोई भी शराबी हुड़दंगबाजी न कर सके। प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed