{"_id":"62b4c6fb5f54367f7b17031d","slug":"citizens-made-aware-not-to-take-drugs-kurukshetra-news-knl112460543","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व ड्रग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मना रही 15 दिवसीय नशे से आजादी पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व ड्रग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मना रही 15 दिवसीय नशे से आजादी पखवाड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की ओर से विश्व ड्रग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर नशे से आजादी पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस की ओर से जिले के नागरिकों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ये अभियान 12 से शुरू हुआ था और 26 जून तक चलाया जाएगा
बता दें कि पुलिस ने एक जनवरी से 31 मई तक नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसते हुए 92 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 843 ग्राम 215 मिलीग्राम अफीम, 371 ग्राम चरस, छह क्विंटल 20 किलो 577 ग्राम चूरापोस्त, 265 ग्राम 183 मिलीग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा एक क्विंटल 18 किलो 409 ग्राम गांजा पत्ती, 46 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन, 1790 नशीली गोलियां, 270 ग्राम नशीला पाउडर व 150 अफीम के पौधे भी आरोपियों से बरामद हुए हैं।
वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 463 मामले दर्ज करके 470 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 5352 बोतल देसी शराब, 496 बोतल अंग्रेजी शराब, 221 बोतल अवैध शराब, 196 बोतल बीयर व 1265 लीटर लाहन बरामद किया है। नशे से आजादी पखवाड़े के तहत पुलिस नशे के धंधे में संलिप्त लोगों के घर छापामारी भी कर रही है। जिला पुलिस कप्तान डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस नशे में संलिप्त लोगों की संपत्तियां भी अटैच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।