फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Citizens made aware not to take drugs

विश्व ड्रग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मना रही 15 दिवसीय नशे से आजादी पखवाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Citizens made aware not to take drugs
पुलिस की ओर से विश्व ड्रग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर नशे से आजादी पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस की ओर से जिले के नागरिकों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ये अभियान 12 से शुरू हुआ था और 26 जून तक चलाया जाएगा
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस ने एक जनवरी से 31 मई तक नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसते हुए 92 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 843 ग्राम 215 मिलीग्राम अफीम, 371 ग्राम चरस, छह क्विंटल 20 किलो 577 ग्राम चूरापोस्त, 265 ग्राम 183 मिलीग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा एक क्विंटल 18 किलो 409 ग्राम गांजा पत्ती, 46 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन, 1790 नशीली गोलियां, 270 ग्राम नशीला पाउडर व 150 अफीम के पौधे भी आरोपियों से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 463 मामले दर्ज करके 470 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 5352 बोतल देसी शराब, 496 बोतल अंग्रेजी शराब, 221 बोतल अवैध शराब, 196 बोतल बीयर व 1265 लीटर लाहन बरामद किया है। नशे से आजादी पखवाड़े के तहत पुलिस नशे के धंधे में संलिप्त लोगों के घर छापामारी भी कर रही है। जिला पुलिस कप्तान डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस नशे में संलिप्त लोगों की संपत्तियां भी अटैच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed