फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Children showed their talent in block level science exhibition

Kurukshetra News: ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Children showed their talent in block level science exhibition
लाडवा। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बीईओ नीलम सैनी। संवाद
लाडवा। ब्लॉक स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का शुक्रवार को राजकीय विद्यालय में आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक के सभी राजकीय विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर प्रतिभा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास रखा गया था। विद्यार्थियों ने सौर एवं पवन ऊर्जा, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन, अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, हरित भवन, सतत कृषि पद्धतियां, जैव विविधता संरक्षण, नवीन तकनीकें आदि विषयों पर आकर्षक मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि के तौर पर पहुंची खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सैनी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि बच्चों की ओर से बनाए गए मॉडलों में नवीनता, उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण का स्पष्ट संदेश दिखाई दिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सैनी ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान की प्रवृत्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रियंका कांबोज, कोमल देसवाल, राजन धीमान, विद्यालय मुखिया बलबीर, शीशपाल तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यालयों के अध्यापक-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

लाडवा। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बीईओ नीलम सैनी। संवाद

लाडवा। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बीईओ नीलम सैनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed