{"_id":"5d769f2c8ebc3e01431bfcc4","slug":"childbirth-the-death-mother-kurukshetra-news-rtk516993051","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को जन्म देने के डेढ़ घंटे बाद ही जच्चा की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को जन्म देने के डेढ़ घंटे बाद ही जच्चा की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के चंद घंटों बाद ही जच्चा की मौत होने पर परिजन भड़क गए। भड़के परिजनों ने नर्सिंग होम संचालिका स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ जमकर रोष जताया। इस दौरान महिला के परिजनों ने उक्त चिकित्सक पर डिलिवरी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। परिजनों ने हंगामा करते हुए महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पिहोवा चौकी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतका के परिजनों ने बताया गया कि वार्ड नंबर-11 निवासी पूनम रानी को प्रसव पीड़ा के चलते रविवार करीब 3 बजे अंबाला रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में दाखिल कराया था। जहां करीब दोपहर बाद चार बजे पूनम की डिलिवरी कराई गई, जिसके चंद घंटों बाद ही पूनम की रक्तस्राव की समस्या बढ़ गई, जिसके बाद खून के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिए। जैसे ही परिजन कुरुक्षेत्र पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली की पूनम की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही परिजन भड़क गए और चिकित्सक के खिलाफ रोष जताया और आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते पूनम की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया, जिसमें डॉ. सुरेंद्र, डॉ. उमा और डॉ. जगबीर शामिल रहे। पिहोवा पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के दौरान शव का बिसरा लेकर जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बता दें कि उक्त नर्सिंग होम में 25 अगस्त को प्रसव के चंद घंटों बाद ही नवजात की मौत हो गई थी। उस दौरान भी परिजनों ने महिला चिकित्सक पर डिलिवरी के दौरान लापरवाही के आरोप लगाए थे, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।