फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Child protection officers arrested, sent to prison

बाल संरक्षण अधिकारी गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 21 Aug 2015 12:36 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

जिला बाल विकास कल्याण ऑफिस में नजदीकी को नौकरी में फेवर करने और नियुक्ति को सही ठहराने के लिए सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने के आरोप में आर्थिक अपराध शाखा ने बाल संरक्षण अधिकारी सुमिति भास्कर को गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारी को पुलिस ने अदालत में पेश किया।

विज्ञापन

अदालत ने आरोपी महिला अधिकारी का एक दिन का रिमांड मंजूर कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक दिन की रिमांड अवधि में पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाल संरक्षण अधिकारी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर बचाव पक्ष की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई। अदालत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर 2014 को इस मामले की एक शिकायत मिली थी। इस मामले में जिला बाल विकास कल्याण अधिकारी गुरविंदर कौर मल्ली ने शिकायत दी थी कि कार्यालय में एक कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर काफी गड़बड़ की गई थी। कार्यालय में प्रोटेक्शन अधिकारी (इंस्टिट्यूशन) के पद पर एक युवक की नियुक्ति की गई थी। आरोप है कि इस नियुक्ति में एक तो पक्षपात करते हुए इंटरव्यू में नंबर अधिक दिए गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब मामले में शिकायत आई तो इस नियुक्ति को सही ठहराने के लिए कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी का कहना है कि जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में बाल संरक्षण अधिकारी सुमति भास्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी महिला से पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जिला बाल विकास कल्याण अधिकारी गुरविंदर कौर मल्ली का कहना है कि कार्यालय में कांट्रेक्ट पर एक कर्मचारी की नियुक्ति में फेवर करने के साथ ही सरकारी दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। इसी वजह से बाल संरक्षण अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया गया है।  वहीं, दूसरी ओर बचाव पक्ष की ओर से पेश हुए एडवोकेट घुम्मन सिंह किरमिच ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की। अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed