फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Secretary tested the preparation of Khelo India, Kurukshetra

मुख्य सचिव ने खेलो इंडिया की तैयारी परखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary tested the preparation of Khelo India, Kurukshetra
वीसी में खेलो इंडिया की तैयारी पर जिला अधिकारियों को निर्देश देते मुख्य सचिव। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल बुधवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की तैयारियों के संबंध में ऑनलाइन बैठक की। उपायुक्त मुकुल कुमार ने शाहबाद में होने वाले हॉकी के मैचों की तैयारियों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट दी। मुख्य सचिव ने खेलो इंडिया आयोजन के लिए नियुक्त सभी फंक्शनल एरिया हेड को निर्देश दिए।
उन्होनें कहा कि खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने-पीने की व्यवस्था के साथ- साथ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। हरियाणा की मेजबानी में होने जा रहे इस आयोजन से खिलाड़ियों और बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। खेलो इंडिया के इतिहास में 8500 खिलाड़ियों का सबसे बड़ा दल हरियाणा आ रहा है। यह राज्य के लिए गौरव की बात है। निर्देश दिए कि जिन खेल परिसरों में यह खेल आयोजित किए जाने हैं, वहां अग्निशमन वाहन की तैनाती अवश्य की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्थानों पर पुलिस विभाग द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था योजनाबद्ध ढंग से की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। इस पूरे आयोजन में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन बड़ी जिम्मेदारी के साथ निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की सचिव सुजाता चतुर्वेदी ने कहा कि हरियाणा खेल क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। आशा है कि यहां हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ियों और दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिलेगा। इन खेलों का स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा।

विकसित किए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत पंचकूला के सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर का नवीनीकरण किया गया है, जिसमें नया एथलेटिक स्टेडियम, बैडमिंटन हॉल, तीन मल्टीपर्पज हॉल और वॉलीबॉल तथा हॉकी का भी नया स्टेडियम तैयार किया गया है। इसी प्रकार अंबाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ओलंपिक साइज का ऑल वेदर स्विमिंग पूल तैयार किया गया है। यह हरियाणा में पहला ऐसा स्विमिंग पूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed