फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister's public dialogue will start from village Jhansa today

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री का जनसंवाद आज, गांव झांसा से होगा आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 03:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's public dialogue will start from village Jhansa today
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले में एक से तीन मई तक कुरुक्षेत्र प्रवास पर रहेंगे, जहां वे जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिए आमजन की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री इन कार्यक्रमों की शुरूआत एक मई को गांव झांसा में ग्राम सचिवालय के जनसंवाद कार्यक्रम से करेंगे। यह कार्यक्रम लगभग 11 बजे से लेकर 12.30 तक चलेगा। इसके बाद पहले दिन गांव नलवी और फिर गांव खरींडवा में जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री झांसा की नई अनाज मंडी के दूसरे फेज का शिलान्यास करेंगे। इस दूसरे चरण में नई अनाज मंडी में सीवरेज, पानी, शौचालय, सडक़े, शैड और अन्य व्यवस्थाओं पर लगभग 638 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस जनसंवाद कार्यक्रम में लगभग डेढ़ घंटा लोगों से सीधा संवाद करेंगे और गांव की सार्वजनिक समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी करेंगे। गांव झांसा के बाद मुख्यमंत्री लगभग 1.15 मिनट पर गांव नलवी की अनाज मंडी में पहुंचेंगे और यहां पर जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके उपरांत गांव खरींडवा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगभग 4.15 पहुंचेंगे और जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को सुनेंगे। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा के अनुसार दो मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव धुराला के पशु अस्पताल के प्रांगण में सुबह 10.20 से सुबह 11.50 बजे तक, गांव ज्योतिसर के खेल मैदान में दोपहर 12.40 से दोपहर 2.10 बजे तक व गांव अभिमन्युपुर के सामुदायिक केंद्र में सायं चार बजे से सायं 5.30 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल 3 मई को गांव बारना के खेल मैदान में सुबह 10 बजे से सुबह 11.30 बजे तक, गांव थाना के पुराने ब्रह्मसरोवर कॉम्प्लेक्स में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर दो बजे तक और गांव कराह साहब के खेल मैदान नजदीक राजकीय मिडिल स्कूल में सायं 3.30 से सायं पांच बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed