फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister will hoist the flag today on Independence Day

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री आज स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे ध्वजारोहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will hoist the flag today on Independence Day
कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की कई टीमें सड़कों गश्त कर रही हैं। दूसरे दिन भी पुलिस ने होटल, धर्मशाला व यात्री निवास के रिकॉर्ड को खंगाला। आज वीरवार को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए आयोजन स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया है। तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। मेटल डिटेक्टर से गुजर कर ही कार्यक्रम में शामिल हुआ जा सकेगा।
विज्ञापन

शहर में ड्रोन और ग्लाइडर उड़ाने पर पहले से ही पाबंदी लगाई गई है। वहीं कार्यक्रम के दौरान पीसीआर व चीता राइडर शहर में लगातार गश्त करते रहेंगे। उधर, पुलिस ने दूसरे दिन होटल, धर्मशाला व यात्री निवास में रजिस्टर में दर्ज लोगों का रिकॉर्ड जांचा। बाहरी क्षेत्र से आए अजनबी लोगों की जांच करके उनके पर्चे अजनबी काटे गए साथ ही उनके पते की तस्दीक करने के लिए संबंधित थाने के साथ पत्राचार किया गया। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, ढाबा, सार्वजनिक स्थान व भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया। शहर में सादे लिबास में भी कई पुलिसकर्मी ड्यूटी संभाले हुए हैं।
विज्ञापन


बॉर्डर पर की जा रही वाहनों की जांच
पुलिस के कर्मी दिन-रात की शिफ्टों में ड्यूटी पर तैनात है। जिले में कई स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच दूसरे दिन भी चलती रही है। पंजाब और अन्य जिलों से बॉर्डर से सटे गांवों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों और अधिकारियों के लिए आयोजन स्थल के पास ही वाहनों की पार्किंग के लिए अलग जगह निर्धारित की गई है। इस निश्चित स्थान पर ही पार्किंग की जाएगी। कोई भी वाहन रास्ते और भीड़भाड़ वाली जगह पर खड़ा पाया गया तो चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह चलेंगे कार्यक्रम
-सुबह पौने नौ बजे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
-सुबह 8:58 बजे कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का आगमन।
-सुबह नौ बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान।
-सुबह 9:02 बजे परेड निरीक्षण।
-सुबह 9:10 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन।
-सुबह 9:25 बजे मार्च पास्ट।
-सुबह 9:35 बजे पीटी शो।
-सुबह 9:50 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम।
-सुबह 10:20 बजे पारितोषिक वितरण कार्यक्रम।
--सुबह 10: 28 बजे राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed