{"_id":"6222719e3496d82bac136362","slug":"chief-minister-s-flying-squad-samples-milk-ghee-and-cream-from-four-dairies-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1008732148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने चार डेयरियों से भरे दूध, घी और क्रीम के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने चार डेयरियों से भरे दूध, घी और क्रीम के सैंपल
विज्ञापन
दूध की डेयरी में सैंपल लेती मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार को शहर की चार डेयरियों पर छापा मारा। इससे डेयरी संचालकों समेत आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। टीम ने डायरियों से दूध, घी और क्रीम के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं।
सैंपल फेल होने पर डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम दस्ते की ओर से पूरे प्रदेश में दूध डेयरियों पर छापामारी सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इसी कड़ी में निरीक्षक अनीश मलिक की अगुवाई में टीम ने छापामारी करके सैंपल भरे। टीम में शामिल डॉ. एफएसओ संदीप कादयान ने बताया कि प्रदेशभर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने दूध डेयरी पर छापामारी की।
इस दौरान टीम डेयरियों से दूध, घी, दही और क्रीम के सैंपल ले रही है। प्रदेश में दूध को लेकर मिल रही शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में टीम ने सुबह चनारथल रोड पर दो डेयरी से सैंपल भरे। उसके बाद टीम ने रेलवे पर एक डेयरी लिए हैं। दोपहर के समय टीम नरकातारी रोड पर पहुंची थी। यहां पर भी टीम ने दूध डेयरी से दूध, घी और क्रीम के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
कादयान ने बताया कि इन सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिस डेयरी के सैंपल फेल होंगे उसके संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। टीम में निरीक्षक अनीश मलिक, मुख्य सिपाही प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।