फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister Naib Saini reached Kurukshetra, held discussions with workers

Kurukshetra: धर्मनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, कार्यकर्ताओं व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के साथ की चर्चा

Fri, 14 Jun 2024 06:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Jun 2024 06:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिकायतें लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी उनके कार्य है, वे प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन को अपने कार्यों को करवाने में सुगमता हो, इसके लिए समाधान शिविरों का आयोजन प्रत्येक जिले में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chief Minister Naib Saini reached Kurukshetra, held discussions with workers
मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को धर्मनगरी पहुंचे, जहां वे पहले मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले और फिर गीता ज्ञान संस्थानम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद से भेंट की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दोनों जगहों पर आए कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा कई लोगों से उनकी शिकायतें व मांगपत्र भी लिए। मुख्यमंत्री ने शिकायतें लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी उनके कार्य है, वे प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन को अपने कार्यों को करवाने में सुगमता हो, इसके लिए समाधान शिविरों का आयोजन प्रत्येक जिले में किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्य दिवस पर प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक जिला व ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारी लोगों की समस्या सुनकर उनका निवारण कर रहे हैं। जो भी कार्यों से संबंधित रिपोर्ट होती है, वह उपायुक्त के माध्यम से चंडीगढ़ मुख्यालय भी पहुंचाई जा रही है। मकसद लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। इस मौके पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरियां, कुरुक्षेत्र 48 कोस के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, अनुसूचित घुमंतू जाति बोर्ड से जयसिंह पाल, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, जिप के पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, देवी दयाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed